भारतीय अंतरिक्ष दिवस और चंद्रयान-३

















आज ‘भारत अंतरिक्ष दिवस’ है।  आज ही के दिन 23 अगस्त, 23 देश ने अपना चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारा था; इस प्रकार भारत पहला राष्ट्र बना था।  चंद्रयान 3 का चंद्रमा की  सतह पर सफलतापूर्वक अवतरण से हम सभी भारतीय गौरवान्वित हुए थे। 
देश की इस सफलता हेतु इसरो को पुन: बधाई! इस उपलक्ष्य में सरकार ने ‘भारत अंतरिक्ष दिवस’ घोषित किया है। चंद्रयान-३ के अवतरण पर कुछ पंक्तियाँ लिखी थी, आज फिर से साझा कर रहा हूँ- 

भारत का चन्द्रयान

संस्कृति की पालना 
भारतमाता से आज मिल ही गई राखी,
चन्दामामा को 
भेजी थी भारत माँ ने जो बड़े प्रेम से,
अपने उज्ज्वल सुपुत्र विक्रम के हाथों
विक्रम! जब उतरा 
ज्ञान, धैर्य व आत्मविश्वास 
के साथ वर्षों से प्रतीक्षित 
अपने मामा के आंगन 
तब था उसके पास
१४० करोड़ भारतीयों के रक्षा सूत्र
अपने गुणी वैज्ञानिकों का ज्ञान 
सच में विक्रम 
अपने मामा से यही कह रहा होगा,
भारत का हर बच्चा चांद को 
मामा के रूप में अब तक जानता था, 
दूर गगन  से उसकी शीतलता को 
अनुभूत भी करता था
पर वह सब सपना था
पर आज 
सपना साकार हुआ
जय हो वसुन्धरा की
जय हो चन्दामामा की 
जय हो माँ भारती की
जय हिंद! जय भारत!!
🇮🇳
मिशन चंद्रयान 3
🙏
डॉ साकेत सहाय
 भाषा-संचार विशेषज्ञ
#कविता
#साकेत_विचार
#chandrayan3
#भारत_अंतरिक्ष_दिवस
#indianspaceday

Comments

Popular posts from this blog

महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को श्रद्धांजलि और सामाजिक अव्यवस्था

साहित्य का अर्थ

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस