Thursday, August 15, 2024

७८वां स्वाधीनता दिवस




शहीदों के बलिदान, त्याग, समर्पण व प्रतिबद्धता को समर्पित भारत के ७८ वें स्वाधीनता दिवस की आपको सपरिवार बहुत बहुत बधाई!


भारत के लिए स्वतंत्रता नाम है

एक राष्ट्र भाव का

राष्ट्र राग का

राष्ट्र भाषा का 

एक राष्ट्र अनुराग का

एक भावना का 

एक विचार का

राष्ट्र धर्म का

राष्ट्रीय कर्तव्यों के पोषण का

अपनी संस्कृति पर अभिमान का 

राष्ट्रीय संस्कार का 

भारतीय  सभ्यता के जागरण का

अपनी सशक्त परंपराओं पर अभिमान का 

अपनी गौरवमयी पहचान का

अपनी उर्वरा माटी का

माटी के लिए 

सर्वस्व न्योछावर!

जय हिंद !  जय भारत !!

जय हिंदी!!

जुग-जुग जिए भारत और भारतीयता! 

भारत भाव बना रहें 

हम सब के भीतर! 

✍©डॉ. साकेत सहाय

#साकेत_विचार

No comments:

भाषा और तकनीक -जिम्मेदार उपयोग जरूरी

 भाषा और तकनीक -जिम्मेदार उपयोग आज कृत्रिम मेधा (AI ) हमारे जीवन और कार्यशैली का हिस्सा बन चुकी है। यह लेखन, अनुवाद, शोध और सूचना जुटाने में...