Posts

Showing posts from August, 2023

इस्म्त चुगताई उर्दू और देवनागरी लिपि

Image
 २१ अगस्त, १९१५ को जन्मी हिंदी-उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका इस्मत चुगताई ‘इस्मत आपा’ के नाम से मशहूर उर्दू भाषा प्रयोग पर कहती थीं ‘वक़्त के साथ उर्दू दम तोड़ देगी अगर इसके साहित्य को देवनागरी में नहीं लिखा गया।’ अनुभवी बात कही थीं, उन्होंने। वास्तव में हिंदी-उर्दू एक है। कहा भी जा सकता है “उर्दू भाषा की देशी लिपि ‘देवनागरी’ है। देवनागरी लिपि में भी यदि उर्दू को लिखा जाए तो यह तथ्य प्रमुखता से स्थापित होगा कि हिंदी-उर्दू एक है और धीरे-धीरे षड्यन्त्र के तहत स्थापित की गई भाषिक द्रोह की दीवार भी  टूटेगी।   वैसे भी भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना के साथ-साथ उर्दू भाषा का विकास भी शुरू होता  है । यह भाषा दक्षिण में जाकर दक्खिनी का नाम लेती है और फिर  उत्तर में आकर रेख्ता के नाम से प्रचलित हो  जाती है। यहाँ से साहित्यिक उर्दू भाषा का विकासक्रम शुरू हो जाता है। भाषा वैज्ञानिक दृष्टि से उर्दू और हिंदी दोनों एक भाषा है। आधुनिक युग में अंग्रेजों ने शैक्षिक और राजनीतिक कारणों से उर्दू भाषा को हिंदी से अलग देखने का यत्न किया ।  #साकेत_विचार #हिंदी_उर्दू #भाषा #लिपि #देवनागरी  जय हिंद! जय हिंदी!!

तुलसीदास

Image
 रामचरित मानस के रचियता हिंदी साहित्य के महान संत कवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन 🙏🏻🌺🌺🌸 #तुलसीदास  #साकेत_विचार

चंद्रयान-३ पर कविता

Image
 चंद्रयान 3 का चंद्रमा की  सतह पर सफलतापूर्वक अवतरण !!! आज सभी भारतीय गौरवान्वित हैं!!! वन्दे मातरम्! एक कविता  संस्कृति की पालना  भारत से  आज मिल ही गई राखी, चन्दामामा को  भेजी थी भारत माँ ने जो बड़े प्रेम से, अपने उज्ज्वल सुपुत्र विक्रम के हाथों विक्रम! ज्ञान, धैर्य व आत्मविश्वास  के साथ वर्षों से प्रतीक्षित  अपने मामा के आंगन  जब उतरा  तो १३९ करोड़ भारतीयों का रक्षा सूत्र  था इसके पास  और गुणी वैज्ञानिकों का मस्तिष्क सच में विक्रम  अपने मामा से यही कह रहा होगा, भारत का हर बच्चा चांद को  मामा के रूप में अब तक जानता था,  दूर गगन  से उसकी शीतलता को  अनुभूत भी करता था पर वह सब सपना था पर आज  सपना साकार हुआ जय हो वसुन्धरा की जय हो चन्दामामा की जय हिंद! जय भारत!! 🇮🇳 मिशन चंद्रयान 3 🙏 डॉ साकेत सहाय #कविता #साकेत_विचार #chandrayan3

विभाजन विभीषिका दिवस

Image
 ‘युगवार्ता' के ताजा अंक में मेरा आलेख ‘ विभाजन की विभीषिका #भारत_विभाजन #साकेत_विचार

शिव-शक्ति प्वाइंट और शिव

Image
 शिव-शक्ति प्वाइंट आज देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर मोदी ने चंद्रमा के जिस स्थान पर भारत द्वारा प्रक्षेपित चन्द्रयान-3 #Chandrayaan3 उतरा, उसे ‘शिव शक्ति' प्वाइंट का नाम देकर राष्ट्र व समाज के आडंबरविहीन सनातन आस्था के प्रतीक भगवान ‘शिव-शंकर’ के प्रति उचित ही आस्था व श्रेष्ठ सांस्कृतिक परंपराओं का निर्वहन किया  है।  अंतरिक्ष मिशन के संपर्क बिंदु को एक नाम दिए जाने की वैज्ञानिक परंपरा रही है। अत: चंद्रमा के जिस हिस्से पर हमारा चंद्रयान उतरा है भारत ने उस स्थान के भी नामकरण का निर्णय लिया है।  जिस स्थान पर चंद्रयान 3 का मून लैंडर विक्रम उतरा है, अब उस प्वाइंट को ‘शिव शक्ति’ के नाम से जाना जाएगा।  शिव राष्ट्र की आध्यात्मिक  चेतना के महादेव हैं।  यह नाम पश्चिमी राष्ट्रों द्वारा थोपे गए विश्व इतिहास को विस्मृत कर  भारत के स्वर्णिम अतीत, राष्ट्रीय चरित्र, पुरा पुरुष को जागृत करने का संकल्प सिद्ध होगा। भगवान  शिव सनातन धर्म ग्रंथों के अनुसार इस समस्त जगत के आदि कारक माने जाते हैं। उन्हीं से ब्रह्मा, विष्णु सहित समस्त सृष्टि का उद्भव होता हैं। जगत के प्रारंभिक ग्रंथों में