सफलता की कोई निश्चित आयु नहीं होती

 -5 साल की उम्र में उनके पिताजी की मृत्यु हो गई।

 -16 साल की उम्र में उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।

- 17 साल की उम्र तक चार जॉब छोड़ चुके थे।

 -18 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई।

-18 से 22 साल तक उन्होंने ड्राइवर की नौकरी की, लेकिन सफल नहीं हुए।

 -इसके बाद उन्होंने आर्मी ज्वाइन की, लेकिन दुर्भाग्य ने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा और रिजेक्ट कर दिए गए। 

-इसके बाद उन्होंने ज्यूडिशियल स्कूल में प्रवेश करना चाहा, लेकिन वहां भी असफल हुए।

-इसके बाद इन्श्योरेंस सेल्समैन के तौर पर कार्य किया, लेकिन वहां भी सफल नहीं हुए।

- 25 साल की उम्र में उनकी पत्नी भी छोड़ कर चली गई और साथ में एकमात्र लड़की को भी ले गई।

- इसके बाद उन्होंने एक छोटा-सा कॉफी शॉप खोला।

- अपनी बिटिया को पाने के लिए उन्होंने काफी कोशिशें की, लेकिन सफल नहीं हुए।

- 65 साल की उम्र में वे रिटायर हो गए।

- रिटायरमेंट के पहले दिन सरकार ने उन्हें 105 डॉलर की राशि दी, क्योंकि उनका पूरा जीवन असफलताओं से भरा रहा, इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और न ही कभी निराश होकर जीवन को समाप्त करने के बारे में सोचा।

-एक दिन वह अपना वसीयतनामा लिखने के लिए एक पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी उन्हें अहसास हुआ कि कुछ ऐसा है, जो उन्होंने अब तक नहीं किया है और वह है- कुकिंग। सरकार ने जो पैसा दिया था उस पैसे से उन्होंने एक फ्रायर खरीदा और अपनी दादी मां के बताए हुए नुस्खे से फ्राइड चिकेन बनाया और गांव में घर-घर जाकर बेचना शुरू किया। 

88 साल की उम्र में केएफसी के संस्थापक कर्नल सैंडर्स अरबपति बन चुके थे।

और आप एक असफलता मिलने के बाद मैदान छोड़ना चाहते हैं?

जीवन आपको जितनी बार आवश्यक हो उतनी बार परखेगा। यहां तक कि आप सबकुछ प्राप्त करने के लिए तैयार होंगे, जो आपके पास है। इसलिए जिंदगी से शिकायत मत करो और अपने पर विश्वास रखकर आगे बढ़ते जाओ। एकदिन सफलता आपके कदम चूमेगी। 

#KFC #Founder #Success #Mantra #Inspiration #Inspirationleader

Comments

Popular posts from this blog

महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को श्रद्धांजलि और सामाजिक अव्यवस्था

साहित्य का अर्थ

पसंद और लगाव