Sunday, July 6, 2025

पी वी सिंधु

 आज प्रसिद्ध भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु - पुसर्ला वेंकट सिंधु (तेलुगु :పూసర్ల వెంకట సింధు) का जन्मदिन है। आपका जन्म 5 जुलाई 1995 को हैदराबाद में हुआ। आप विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय शटलर हैं। आप विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं तथा भारत की ओर से ओलम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक व कांस्य पदक जीतने वाली आप पहली खिलाड़ी हैं। ओलंपिक में रजत पदक और बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने के बाद, पीवी सिंधु ने अपना दूसरा ओलंपिक पदक जीता। उन्होंने टोक्यो 2020 में कांस्य पदक हासिल किया और इसी के साथ वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं।  आपने बहुत कम उम्र में बैडमिंटन में गहरी रुचि दिखाई और भारत की महान बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में विख्यात हुईं, बैडमिंटन के प्रति आपका समर्पण लाखों लोगों को इस खेल के प्रति प्रेरित करता है। पुलेला गोपीचंद आपके मुख्य कोच हैं, जिन्होंने आपको बैडमिंटन में प्रशिक्षित किया है। आपको अर्जुन पुरस्कार और खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

#PVSindhu

#badminton 

#साकेत_विचार

No comments:

राष्ट्रभाषा हिंदी: विविध संदर्भ

  हमें भारतीय संविधान के केवल पाठ को ही नहीं, बल्कि उसकी भावना को भी पढ़ना चाहिए।  जब संविधान मौन में बोलता है भारत एक जीवंत बहुभाषी संस्कृत...