Sunday, January 9, 2022

गुरु गोविन्द सिंह जयंती



आज गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती है। हम भारतवासियों को उनके कृतित्व पर गर्व है। गुरु गोविन्द सिंह जी ने भारत में औपनिवेशिक अत्याचार के विरूद्ध तथा देश में सामाजिक-सांस्कृतिक-धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षार्थ सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके बलिदान के प्रति सनातन समाज सदैव कृतज्ञ रहेगा। कभी स्वामी विवेकानन्द ने प्रत्येक भारतवासी का आह्वान करते हुए महावीर हनुमान और गुरु गोविन्द सिंह का आदर्श अपनाने के लिए कहा था। धार्मिक स्वतंत्रता को बनाए रखने के उनके दृष्टिकोण को शत-शत नमन! खालसा पंथ की स्थापना के द्वारा उन्होंने भारतीय सभ्यता-संस्कृति को अतीतगामी होने से बचाया और हम सभी को प्रेरित करने के लिए एक अद्वितीय विरासत छोड़ी। 🙏

#गुरुपर्व

#साकेत_विचार

No comments:

आकाशवाणी हैदराबाद में रिकॉर्डिंग

 आज विश्व रेडियो दिवस है। अब यह एक स्थापित तथ्य है कि संचार के शक्तिशाली और कम लागत वाले संचार उपकरण के रूप में रेडियो सर्वाधिक लोकप्रिय संच...