भाषा एवं कारोबार : राजभाषा संगोष्ठी सह कार्यशाला
“हिंदी भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि कारोबार संपर्क, विश्वास, आत्मीयता और प्रभावी ग्राहक सेवा का सशक्त माध्यम है।”
दिनांक 14.08.2026 को मण्डल कार्यालय, विशाखापट्टणम में श्री रतीश कुमार सिंह, मण्डल प्रमुख की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) के तत्वावधान में “भाषा एवं कारोबार” विषय पर विशेष राजभाषा संगोष्ठी-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मुझे सहभागी बनने का अवसर मिला। मैंने पावरपॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बैंकिंग एवं व्यावसायिक गतिविधियों में हिंदी तथा क्षेत्रीय भाषाओं की उपयोगिता एवं महत्ता पर अपने विचार साझा किए। साथ ही, कार्यालय के राजभाषाई निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को राजभाषा संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए दैनिक कार्यों में सहज, सरल एवं मानक हिंदी के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। ग्राहक सेवा को अधिक प्रभावी एवं आत्मीय बनाने में हिंदी एवं स्थानीय भाषा के प्रयोग की भूमिका पर भी विशेष बल दिया। इस अवसर पर विगत तिमाही में आयोजित राजभाषा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। संगोष्ठी में नराकास के सदस्य कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में सुश्री नंदिनी साव, राजभाषा अधिकारी की सक्रिय भूमिका रही ।
-डॉ साकेत सहाय
मुख्य प्रबंधक (राजभाषा)
पंजाब नैशनल बैंक
#साकेत_विचार
#राजभाषा #हिंदी #भाषाऔरकारोबार #नराकास #राजभाषासंगोष्ठी #ग्राहकसेवा
No comments:
Post a Comment