शब्द विचार
आज का शब्द है- केरलम –
केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद केरल को अब केरलम के नाम से जाना जाएगा । राज्य की विधानसभा पहले ही आधिकारिक रिकॉर्ड में राज्य के नाम को बदलने का प्रस्ताव पारित कर चुकी है।
मलयालम भाषा में 'केरा' का अर्थ है 'नारियल का पेड़' और 'अलम' का अर्थ है 'भूमि' । इस प्रकार केरलम का अर्थ हुआ ‘नारियल के पेड़ों की भूमि। यह नाम केरल की भौगोलिक पृष्ठ भूमि को दर्शाता है।
अनेक भाषाविदों का मानना है कि 'केरलम' की उत्पत्ति प्राचीन शब्द 'चेर-अलम' से हुई है। 'चेर' का अर्थ है गाद, कीचड़ या वह गीली मिट्टी जो नदियों और समुद्र के संगम पर बनती है।
अलम' का अर्थ है क्षेत्र या स्थान।
इस प्रकार, 'केरलम' का अर्थ है "आर्द्रभूमि या दलदली मिट्टी वाली भूमि"। यह उन बैकवाटर्स और लैगून का सटीक वर्णन है जो केरल की जीवनरेखा हैं। 'केरलम' का संबंध सीधे तौर पर यहाँ की जल-पारिस्थितिकी से मिलता है।
वैज्ञानिक संदर्भ: केरल विश्वविद्यालय में प्रकाशित शोध पत्र "Coastal wetlands of Kerala: Origin and evolution" स्पष्ट करता है कि इस क्षेत्र का निर्माण समुद्र के पीछे हटने और नदियों द्वारा जमा की गई गाद से हुआ है। यहीं से इसका नाम 'चेर' (कीचड़) को वैज्ञानिक आधार देता है।
#केरलम
#साकेत_विचार
No comments:
Post a Comment