मेरी कविता- लिखना ज़रूरी है …

मैं बहुत कम कविताएँ लिखता हूँ, आज एक उपहार लिफाफ़े पर इस सुंदर हस्तलेखनी को देखा तो मन में कुछ भाव आए, सोचा आप सभी से साझा कर लूँ । साथ में सुंदर हस्तलेखन का नमूना भी संलग्न है। इस सुंदर हस्तलेखन से उपजी कविता का शीर्षक है - 


लिखना ज़रूरी है….


°°°


लिखना ज़रूरी है 

खूब लिखिए 

कागज और कलम की 

बुनियाद 

मज़बूत कीजिए। 

क्योंकि

लिखना ज़रूरी है…


°°°


भाव के लिए

विचार के लिए

संवाद के लिए

जुड़ाव के लिए


°°°


प्रसार के लिए 

प्रस्तुति के लिए

प्रभाव के लिए

प्रमोद  के लिए

प्रमाण के लिए


°°°


लिखना भाषाओं को 

आत्मीयता देता हैं

लिपियों को 

जीवंतता 


°°°


व्याकरण को भाव 

और भाषा को परिधान

परिष्कार

और संस्कार

और अनुशासन भी 


°°°


खूब लिखिए

जो लिखेगा 

वो जागेगा

जो जागेगा 

वो जगाएगा


°°°


जो जगाएगा 

वो सुंदर , मधुर

और सुखद होगा


°°°


सुंदर, मधुर और सुखद 

भाव के संयोग से 

समृद्ध विचार 

जाग्रत होते हैं


°°°


लिखना 

सुखद अहसास

देते हैं


°°°

क्योंकि 

जब तक लेखनी है

तब तक हम और आप 

आदमी हैं। 


©️डा. साकेत सहाय

    12 मार्च, 2023

#साकेत_विचार

#कविता #लिखना #भाषा #लिपि

Comments

Popular posts from this blog

महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को श्रद्धांजलि और सामाजिक अव्यवस्था

साहित्य का अर्थ

पसंद और लगाव