Tuesday, May 2, 2023

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस


आज 3 मई को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ (World Press Freedom Day) मनाया जाता है। चौथे स्तम्भ के सभी कलमकारों को इस दिवस की बधाई व शुभकामना!

 ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ का मुख्य विषय (Theme) ‘‘सूचना और मौलिक स्वतंत्रता जन जन तक पहुंचे-यह हमारा अधिकार है!’ (Access to Information and Fundamental Freedoms-This is Your Right!) है।

ज्ञातव्य है कि वर्ष 1993 में  यूनेस्को में हुए महासम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 मई को प्रतिवर्ष विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की थी।

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता का मूल्यांकन करना, प्रेस की स्वतंत्रता पर बाह्य तत्वों के हमले से बचाव करना एवं प्रेस की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए संवाददाताओं की यादों को सहेजना है।

आज हर स्तर पर प्रेस स्वतंत्रता में ह्रास चिंतनीय है। दबाव के अंतर्गत उपजी स्वच्छंदता सदैव घातक होती है ।  आज प्रेस को देश व समाज के दीर्घ हित में सकारात्मक चिंतन एवं पहल करने की बहुत बड़ी आवश्यकता है । क्योंकि प्रेस की स्वतंत्रता आज स्वच्छंदता में परिवर्तित होती जा रही है। 

-डॉ साकेत सहाय

#साकेत_विचार

#प्रेस #press #pressday

1 comment:

Anonymous said...

Great sir

स्वामी दयानंद सरस्वती

आज 12 फरवरी है। स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती है। आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी संन्यासी स्वामी दयानंद सरस्वती आधुनिक भारत के महान्...